आदित्यपुर, अप्रैल 5 -- गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले के 25 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस नेता सह पीडीएस संघ के जिला अध्यक्ष फूलकांत झा ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जिला मुख्यालय में एडीसी जयवर्धन कुमार, हेड क्वार्टर डीएसपी प्रदीप उरांव और डीएसओ पुष्कर सिंह मुंडा को भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलेवासियों समेत विकास में लगे अधिकारियों को साधुवाद दिया। इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव देव प्रकाश देवता, कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...