नैनीताल, मार्च 29 -- नैनीताल, संवाददाता। राज्य कर विभाग (जीएसटी) नैनीताल ने जिले के 25 बकाएदार व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। इन व्यापारियों पर विभाग का ढाई लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। नोटिस प्राप्त करने वाले व्यापारी नैनीताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर, भीमताल और बेतालघाट क्षेत्र के हैं। इनमें अधिकांश कंपोजिशन स्कीम के तहत पंजीकृत व्यापारी हैं, जिन्होंने पिछले दो से तीन तिमाहियों से जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं किया है। राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को टैक्स जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। यदि निर्धारित अवधि में टैक्स जमा नहीं किया गया, तो संबंधित व्यापारियों पर 25,000 रुपये प्रतिमाह की दर से जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही 6 व्यापारी ऐसे हैं जिन्होंने बीते दो स...