औरंगाबाद, मार्च 16 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा सोमवार से जिले के विभिन्न इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में शुरू हो गई। इसके लिए जिले के 247 इंटरस्तरीय संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें 88 राजकीयकृत हाई स्कूल, चार प्रोजेक्ट हाई स्कूल, 146 अपग्रेडेड हाई स्कूल और 10 वित्त रहित अनुदानित कॉलेज शामिल हैं। शहर के गेट स्कूल में इन दिनों मध्यमा संस्कृत बोर्ड की परीक्षा चल रही है। ऐसे में वहां 11वीं की वार्षिक परीक्षा 19 मार्च के बाद शुरू होने की संभावना है। इस वर्ष कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों को मिलाकर कुल 29434 छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग ले रही हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई गई हैं। संस्थानों के प्रधान को केंद्राधीक्षक बनाय...