जिले के 2365 बूथों पर 3.10 लाख बच्चों को पिलाया ड्राप
बदायूं, जून 29 -- जिले में शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान के तहत 2365 बूथों पर 3.10 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। जगत ब्लॉक के गांव दियोरी नरोत्तमपुर के प्राइमरी स्कूल में अभियान का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विकास शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। सीएमओ ने यहां बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ समेत बाकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने सभी बूथों की मॉनीटरिंग की। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इससे पहले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन जागरुकता रैली निकाली गई थी। रविवार को सुबह आठ बजे से ही जिले के सभी निर्धारित 2365 बूथों पर स्वास्थ्यकर्मी पांच साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाने के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 5.58 लाख बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.