सोनभद्र, अक्टूबर 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के 23 और गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में योजना की समीक्षा के दौरान इन कार्यों को हरी झंडी देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक जिले की कुल 188 ग्राम पंचायतें प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित हैं। इनमें 19 गांवों में सड़क, नाली, खड़ंजा, सोकपिट और आंगनबाड़ी केंद्र समेत विभिन्न विकास कार्यों का निर्माण शुरू हो चुका है। अब 23 अन्य गांवों में भी विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। डीएम ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराए जाएं। संबंधित अधिकारी कार्यों की नियमित...