जिले के 23,288 ट्रक-बस को नष्ट कराने पर दस साल तक कर में छूट मिलेगी
नोएडा, जुलाई 10 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 23 हजार 288 ट्रक-बस (बीएस-1, 2, 3 और 4 उत्सर्जन मानक वाले) को नष्ट करके नए बीएस-6 और इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने पर 100 फीसदी कर में छूट मिलेगी। वहीं, उपयोग किए गए बीएस-6 और इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर 50 फीसदी कर में छूट मिलेगी। यह छूट दस साल तक की अवधि के लिए वैध रहेगी। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवर्तन योजना लागू की है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करना है। इसके तहत पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले व्यावसायिक वाहनों (ट्रकों और बसों) को स्क्रैप (कबाड़) कर नए बीएस-6 या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर भारी छूट दी जा रही है।
योजना का क्षेत्र यह योजना उत्तर प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र में आने वाले आठ जिलों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.