धनबाद, सितम्बर 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के सरकारी हाई व प्लस टू स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं तक के 2268 शिक्षकों का तीन दिवसीय (20 घंटे) का आवासीय प्रशिक्षण सात सितंबर से शुरू होगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गोविंदपुर, बोकारो, गिरिडीह समेत अन्य निर्धारित संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कक्षा नौ से 12वीं तक के जिन शिक्षकों ने नवंबर 2025 में टीएनए (टीचर नीड एसेसमेंट) में भाग लिया था। यह प्रशिक्षण उनके लिए है। जेसीईआरटी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। ऑफलाइन आवासीय प्रशिक्षण तीन दिन में 20 घंटे में अंतिम एक घंटे शिक्षकों के मूल्यांकन के लिए निर्धारित किया गया है। सभी शिक्षकों को अपने साथ अपना स्मार्टफोन लेकर प्रशिक्षण स्थल पर आना अनिवार्य है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ऑनलाइन जे गुरुजी एप से ऑटो जेनरेटेड प्...