श्रावस्ती, जून 4 -- श्रावस्ती, संवाददाता। पेड़ जन जीवन के पूरक हैं। इसके साथ ही पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं। इसे बनाए रखने के लिए पौधरोपण कराया जाता है। लेकिन देखरेख के अभाव में पौधे सूख जा रहे हैं। वहीं जंगल की अंधाधुंध कटाई से हरियाली पर संकट बढ़ता जा रहा है। नेपाल की सीमा पर बसे श्रावस्ती का करीब 21 प्रतिशत भाग वनों से आच्छादित है। इस प्रकार से 34 हजार 238 हेक्टेयर में वन क्षेत्र है। इसके साथ ही हर साल करीब 30 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। इस बार भी 34 लाख पौधे लगाए जाएंगे। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को प्रभारी मंत्री करेंगे। यह भी पढ़ें- सड़क चौड़ीकरण के लिए काट इतना सब होने के बाद भी पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन पर असर पड़ रहा है। जिले में कुछ स्थानों पर पेड़ों को लगाने के लिए बेहतर काम किया जा रहा है।श्रावस्ती एयरपोर्ट का...