नवादा, मार्च 30 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से जिले के 21 सरकारी स्कूलों को प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के तहत चुना गया है। अब इन स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9 से 12वीं के बजाय कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई शुरू होगी। इसके तहत, विद्यालय परिसर में स्थित या सबसे नजदीकी मध्य विद्यालय के कक्षा 6 से 8 के छात्रों और शिक्षकों को संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मर्ज किया गया है। इससे छात्रों को एक ही परिसर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और प्रशासनिक प्रक्रिया भी आसान होगी। मर्ज किए जा रहे मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का अन्य विद्यालयों में स्थानांतरण किया जाएगा। कक्षा 6 से 8 के संचालन के लिए पहले से नियुक्त शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है। यदि शिक्षकों की कमी होती है, ...