बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं की सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन पहली पॉली में कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाएं शुरू हुईं। वहीं कक्षा छह से आठ तक में पहली पॉली में कला विषय की परीक्षा हुई। दूसरी पॉली में शारीरिक शिक्षा विषयों की परीक्षा होनी है। पहली पॉली सुबह साढ़े 9 से साढ़े 11 और दूसरी पॉली दोपहर साढ़े 12 से ढाई बजे तक चलेगी। विद्यालयों को 30 मार्च तक परीक्षा परिणाम अभिभावकों को दिखाना अनिवार्य होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं सोमवार से शुरू हो चुकी हैं। समय से वह पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं सम्पन्न कराई जा रही हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।प्राथ...