गौरीगंज, मार्च 1 -- अमेठी। जिले में होली के पर्व को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गांव-गांव होलिका दहन की तैयारी की जा रही है। इस बार जिले के 2048 स्थानों पर होलिका दहन मंगलवार की सुबह भद्रा के पुच्छ काल में किया जाएगा। दरअसल सोमवार की शाम से ही भद्रा प्रभावी हो जा रही है। भद्रा के दौरान होलिका दहन आमतौर पर नहीं होता। वहीं होली को लेकर बाजारों में आकर्षक पिचकारियों व रंग-अबीर की दुकानों पर लोगों की धूम मची है। प्रशासन ने होलिका दहन के लिए जिले भर में कुल 2048 स्थान चिन्हित किए हैं। वहीं गौरीगंज, जगदीशपुर, कमरौली, मोहनगंज, जायस, शिवरतनगंज व इन्हौंना में होली के दिन कुल 12 जुलूस निकाले जाएंगे। इसके साथ ही फुरसतगंज में मेले का भी आयोजन होगा। भद्रा काल में वर्जित है होलिका दहन:आचार्य डॉ. विनय व्यास ने बताया कि इस वर्ष 2 मार्च को शाम...