आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़। जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार की सुबह से सख्त सुरक्षा के बीच नीट (यूजी) की परीक्षाएं चल रही हैं। दो पालियों में हो रही इस परीक्षा में 9539 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पारी की परीक्षा में गेटों पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा जिले के 20 केंद्रों हो रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 9539 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटे पूर्व ही परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर आने लगे थे। गेटों पर सघन तलाशी और बायोमैट्रिक जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। यह भी पढ़ें- जिले के पांच केंद्रों पर नीट-यूजी की परीक्षा आज, तैयारी पूरी सुरक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के साथ ही होमगा...