बांदा, जून 10 -- बांदा,संवाददाता। जनपद में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए बुधवार को विटामिन 'ए' सम्पूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला चिकित्सालय स्थित पीएनसी वार्ड में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक पिलाकर व आयरन सिरप वितरित कर अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विटामिन 'ए' सम्पूरण कार्यक्रम वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है। इसके तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रत्येक छह माह के अंतराल पर विटामिन 'ए' की खुराक दी जाती है। लक्ष्य के अनुसार जनपद में 2.56 लाख से अधिक बच्चों को इस अभियान में शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- बच्चों को विटामिन 'ए' की खुराक पिलाकर सीएमओ ने किया शुभारंभ इस बार विटामिन 'ए' कार्यक्रम के साथ आयरन फोलिक ...