औरंगाबाद, जून 10 -- राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से मई माह की पेंशन राशि का अंतरण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को किया। इसी क्रम में औरंगाबाद जिले के दो लाख 30 हजार 782 पेंशनधारियों के बैंक खातों में कुल 27 करोड़ 19 लाख 7 हजार 600 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर औरंगाबाद कलेक्ट्रेट स्थित योजना भवन के सभा कक्ष में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया, जहां जिले के अधिकारियों ने लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- जिले के 2.30 लाख पेंशनधारियों के खातों में भेजी गई 27.19 करोड़ रुपये की राशिकार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता रितेश कुमार यादव, वरीय उप समाहर्ता महेशानंद गिरी, सहायक निदेशक प्रियंका कुमारी, सहायक निद...