सुपौल, अगस्त 10 -- सुपौल, वरीय संवाददाता सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की पेंशन राशि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में भेजी। इस क्रम में सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के राज्यभर के 1,01,32,888 लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से माह जुलाई 2026 के 1100 रूपये पेंशन राशि का अंतरण किया। इस तरह राज्य भर के लाभार्थियों को कुल 11,57,71,84,700 रूपये की राशि का अन्तरण किया गया। इनमें से सुपौल जिले के कुल 2,54,143 लाभार्थियों को कुल 28,80,93,200 रूपया की राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर सुपौल जिला मुख्यालय के लहटन चौधरी सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि के ट्रांसफर कर सीधा प्रसारण देखने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- मुंगेर: ...