जिले के 19 स्वास्थ्य संस्थानों को मिले 23 सीटीजी मॉनिटर
सासाराम, सितम्बर 11 -- सासाराम, एक संवाददाता। संस्थागत प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिले के 19 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को 23 सीटीजी मॉनिटर आवंटित किए गए हैं। सदर अस्पताल सासाराम को तीन, जबकि दिनारा और नोखा सीएचसी को दो-दो मॉनिटर मिलेंगे। अन्य चयनित संस्थानों को एक-एक मॉनिटर उपलब्ध कराया जाएगा। सीटीजी मॉनिटर से प्रसव के दौरान गर्भस्थ शिशु की हृदय गति और गर्भाशय के संकुचन की निगरानी की जाती है। इससे शिशु की स्थिति में होने वाले बदलाव की समय पर जानकारी मिलती है और चिकित्सकों को आवश्यक निर्णय लेने में सहूलियत होती है। खासकर जोखिम वाले प्रसव में यह उपकरण काफी उपयोगी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.