सहारनपुर, मई 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। योगी सरकार ने जिले के 1837 शिक्षामित्रों को एक साथ दो बड़ी सौगातें दीं। मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपए किया और साथ ही उन्हें व उनके परिजनों को पाँच लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी दी गई। मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं मानदेय वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहरू मार्केट स्थित आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग कुंवर बृजेश सिंह, प्राक्कलन समिति सभापति एवं नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान तथा मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने सरस्वती प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.