कुशीनगर, मई 7 -- पडरौना, निज संवाददाता।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एसपी केशव कुमार ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों में कुल 182 टैबलेट का वितरण किया। इससे थानों में लंबित विवेचना के साथ पुलिसिंग व्यवस्था के कार्यों में तेजी आएगी।पुलिस अधीक्षक कार्यालय कुशीनगर में एसपी के निर्देशन में जनपद के समस्त पुलिस थानों पर तैनात निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को कुल 182 टैबलेट का वितरण किया गया। एसपी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक का उपयोग अपराध नियंत्रण, जांच प्रक्रिया को तेज करने तथा साक्ष्यों के संरक्षण एवं संकलन में करना है। टैबलेट वितरण से थाना स्तर पर फास्ट विवेचना, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डिजिटल साक्ष्य संकलन, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी तथा विभिन्न पुलिस पोर्टल्स पर त्वरित एंट्री संभव होगी। यह पहल जनपद...