जिले के 18.50 लाख बच्चे कल खाएंगे एल्बेंडाजोल
वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में 14 अगस्त को 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 18.50 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। सरकारी एवं मान्यता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा मदरसों के विद्यार्थियों को उनके शिक्षकों के सहयोग से दवा दी जाएगी। किसी कारणवश दवा से वंचित बच्चों के लिए 18 अगस्त को मॉप-अप राउंड चलेगा। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि आंतों में कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में कुपोषण एवं एनीमिया की समस्या हो सकती है, जिससे उनका शारीरिक विकास प्रभावित होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथि पर एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य दिलवाएं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजय राय ने बताया कि अभियान में लगभग 7 लाख 40 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.