हाजीपुर, मई 27 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र यू-डायस प्लस पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं का स्टूडेंट प्रोग्रेशन शत-प्रतिशत पूरा नहीं करने पर वैशाली जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है।

प्रमुख विद्यालयों की कार्रवाई जिले के 18 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी कर सभी 18 सूचीबद्ध स्कूलों को अंतिम चेतावनी दी है। इसके पहले 05 मई, 12 मई को भी स्कूलों को स्टूडेंट प्रोग्रेशन 100 फीसदी पूरा करने का निर्देश दिया गया था।

अवहेलना की चेतावनी पत्र में साफ कहा गया था कि जिन स्कूलों का काम अधूरा है, उनके हेडमास्टर 26 मई से स्कूल समय के बाद जिला शिक्षा कार्यालय के सभागार मे...