जिले के 18 प्रखंडों के लिए मात्र 20 दमकल गाड़ियां
दरभंगा, अप्रैल 7 -- लहेरियासराय। मौसम बदलते ही जिले में अगलगी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इससे निपटने के लिए जिले के 18 प्रखंडों के लिए विभाग के पास मात्र 20 गाड़ियां उपलब्ध हैं। इनमें आठ बड़ी व 12 छोटी गाड़ियां हैं। दरभंगा में तीन, लहेरियासराय में एक, बेनीपुर में दो व बिरौल में दो बड़ी गाड़ियां को रखा गया है। एहतियात के तौर पर रोज दिन में दिल्ली मोड़ व कर्पूरी चौक पर दमकल की गाड़ियों को भेजा जाता है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी, सतीघाट, घनश्यामपुर, सकतपुर, बहेड़ी, बहेड़ा, हायाघाट, सिमरी, जाले व कमतौल में भी वाहन मौजूद रहते हैं। हालांकि अग्निशमन विभाग का कहना है कि अगलगी की घटनाओं से निपटने के लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। आग से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी ग्रामीण स्तर पर लोगों को प्रशिक्षित कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.