बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग पटना की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के 18 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक (16 एवं 19 अप्रैल को छोड़कर) तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण की परीक्षा 14 एवं 15 अप्रैल को, द्वितीय चरण की परीक्षा 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को तथा तृतीय चरण की परीक्षा 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। इस बाबत डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी मनीष की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- 16 केंद्रों एईडीओ की परीक्षा आज, 9396 परीक्षार्थी होंगे शामिल परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली दिन के 10:00 बजे से...