जिले के 18 केंद्रों पर दो जुलाई से होगी टीईटी की परीक्षा
मिर्जापुर, जून 27 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में दो, तीन और चार जुलाई को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की परीक्षा होगी। डीएम पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए। कहा किसी भी दशा में गड़बड़ी न होने पाए, अन्यथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले के 18 केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा होगी। इन केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने तथा प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जिले के छह केंद्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.