शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- शाहजहांपुर। जनपद में मलेरिया के केस भले ही न बढ़ रहे हों लेकिन कुछ मामलों ने संवेदनशीलता बढ़ाते हुए स्वास्थ्य अलर्ट हो गया है। अब तक जिले के 17 गांवों में मलेरिया के मरीज मिलने के बाद इन क्षेत्रों को हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है। सबसे अधिक चार मरीज निजामपुर गौटिया गांव में मिले हैं, जिसके बाद वहां विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बारिश के साथ बढ़ा वेक्टर जनित रोगों का खतरास्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि प्रभावित गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी। साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर मलेरिया की जांच की जाएगी, ताकि संक्रमित मरीजों की समय रहते पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया...