देहरादून, मार्च 17 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रशासन ने राजकीय संचालित माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अंतर्गत डिजिटल एवं उन्नत शिक्षण सुविधाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले के 168 विद्यालयों में स्मार्ट टीवी पंहुच गए हैं। इंस्टालेशन कार्य प्रारंभ हो गया है। दून के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट शिक्षण व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत 3.67 करोड़ की लागत से कुल 884 स्मार्ट टीवी स्थापित किए जा रहे हैं। सभी विद्यालयों में स्मार्ट टीवी की आपूर्ति पूर्ण हो चुकी है तथा इंस्टॉलेशन प्रक्रिया तेजी से जारी है।डीएम सविन बंसल ने बताया कि स्मार्ट टीवी के माध्यम से कक्षाओं में ऑडियो-वीडियो कंटेंट, ई-लर्निंग मॉड्यूल एवं डिजिटल पाठ्îसामग्री का उपयोग किया जाएगा, जिससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी, ...