भभुआ, अप्रैल 24 -- अफसरों ने जनसमस्याएं सुन समाधान कराने की दिशा में शुरू की पहल सबसे अधिक पंचायतों के 83 अधिकारियों ने 419 लोगों से संपर्क किया (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले के कार्यालयों में शुक्रवार को जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर पंचायतों तक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया गया। डीएम नितिन कुमार सिंह के जनता दरबार में विभिन्न विभाग से संबंधित 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानुसार त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। ऑनलाइन पोर्टल पर किये गए प्रविष्टि के अनु...