हाजीपुर, मई 11 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय में सोमवार को 'सहयोग' पोर्टल एवं हेल्पलाइन 1100 के प्रभावी संचालन को लेकर गठित सभी 'सहयोग सेल' के नोडल पदाधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गया। प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल संचालन, शिकायत निवारण प्रणाली, ऑनलाइन मॉनिटरिंग, समयबद्ध निष्पादन एवं तकनीकी समन्वय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने सभी नामित पदाधिकारी प्रशिक्षण में प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- आम नागरिक अब पोर्टल के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायत व समस्या सहयोग शिविर का आयोजन 19 मई 2026 को जिले के सभी 16 प्रखंडों की चयनित 16 पंचायतों में 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाएगा। शिविर के मा...