हाजीपुर, जून 26 -- हाजीपुर। निज संवाददाता केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्ष रविवार 28 जून को जिले के विभिन्न परीक्षा 16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर कल होगी सिपाही भर्ती परीक्षापरीक्षा की तैयारियाँ जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि परीक्षा के स्वच्छ,कदाचारमुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतु दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, उड़नदस्ता दल, जोनल दंडाधिकारियों एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा तथा सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी की जाएगी। 28 जून को जिले में 16 केन्द्रों पर परीक्षा एकल पाली में आयोजित होगी। परीक्षा ...