बोकारो, नवम्बर 24 -- झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद रांची की ओर से जिला के 1515 सरकारी विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई। जिसमें 16 से 18 दिसंबर तक कक्षा एक से सातवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा का संचालन किया जाएगा। कक्षा एक, दो के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा होगी। वहीं कक्षा तीन से सातवीं के प्रश्न वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रकार के होंगे। कक्षा तीन से पांचवीं तक के प्रत्येक विषय के लिए 60-60 अंक निर्धारत हैं। कक्षा छह व सातवीं तक प्रत्येक विषय के लिए 60-60 अंक निर्धारित हैं। लेकिन गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के लिए 50 50 अंक लिखित व दस-दस अंक का प्रोजेक्ट कार्य के लिए निर्धारित किया गया है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा दो पाली में संचालित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से द...