शाहजहांपुर, जुलाई 23 -- शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में जनपद के 15 विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से ''''युवा संस्कार निर्माण योग शिविर'''' आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग, अनुशासन, नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक हरवंश कुमार ने विद्यालयों में शिविर आयोजित कराने के निर्देश जारी किए हैं। भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविरों में छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रांतीय मंत्री पवन कुमार सिंह ने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र और राष्ट्र निर्माण का भी आधार है। वहीं प्रांतीय सदस्य मयंक ...