हाजीपुर, मार्च 15 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पॉलियों में कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालयों के कार्यालयों के परिचारी भर्ती परीक्षा ली जाएगी। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचकर पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा...