सीवान, अगस्त 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। जनगणना से पहले जिले के 1495 राजस्व गांवों की आधारभूत सुविधाओं का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। इस संदर्भ जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। जिले में सर्वेक्षण कार्य के लिए 438 क्षेत्र अधिकारियों को लगाया गया है। क्षेत्र अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर गांवों की भौगोलिक स्थिति के साथ उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी जुटा रहे हैं।

सर्वेक्षण की प्रक्रिया बहरहाल, सर्वेक्षण के दौरान क्षेत्र अधिकारी निर्धारित प्रारुप के अनुसार, जानकारी एकत्र कर रहे हैं। साथ ही एकत्र किए गए आंकड़ों की ऑनलाइन इंट्री व डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा कि इससे पुराने रिकॉ...