कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किसान समृद्धि योजना के तहत जिले में कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के 146 किसानों को चलंत सोलर युक्त पंप सेट का वितरण किया जा रहा है। अभी तक जिले के 139 किसानों को यह सोलर युक्त पंप सेट दिया गया है। करीब एक लाख 74 हजार की इस सोलर युक्त पंप सेट में किसानों को 10 प्रतिशत का भुगतान किया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार श्वासी ने बताया कि इस योजना से वैसे किसानों को इस योजना से काफी लाभ मिलेगा जो अपने खेतों में बिजली के कारण पानी नही पहुंचा पाते थें। अब किसान इस ट्रॉली युक्त पंप सेट को कहीं भी खेतों पर ले जाकर पानी खेतों तक पहुंचा सकते हैं। इस योजना का लाभ कृषक समूह स्वयं सहायता समूह पंजीकृत किसान उत्पादक समूह किसान उत्पादक कंपनी पंजीकृत सहकारी समिति आदि को उपलब्ध कराया जा र...