गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- - ओरल हाइजीन को लेकर सर्वे करेगी एम्स के स्थानीय टीम गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। मौखिक स्वच्छता (ओरल हाइजीन) के आकलन को लेकर अगले सप्ताह से दिल्ली एम्स की टीम सर्वे शुरू करेगी। इसके तहत जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्र में 200 घरों का सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद टीम रिसर्च के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी।

सर्वे की तैयारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आर.के. गुप्ता ने बताया कि एम्स की टीम अगले सप्ताह से सर्वे शुरू करेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा, एएनएम और अन्य कर्मचारियों का पूरा सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। यह सर्वे एम्स के सेंटर फॉर डेंटल एजुकेशन एंड रिसर्च (सीडीईआर) की ओर से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर कराया जा रहा है। सर्वे में ग्रीण क्षेत्र के 6 और 8 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच की ज...