जमुई, अप्रैल 11 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासनिक सरगर्मी तेज हो गई है। आयोग के सचिव ने जमुई सहित राज्य के विभिन्न जिला पदाधिकारियों को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा कुल तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में मोबाइल जैमर, सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा अनिवार्य होगी। इसके साथ ही केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सही वायरिंग, स्विच बोर्ड, पर्याप्त फर्नीचर और दीवार घड़ी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने जमुई जिले के अंतर्गत चयनित परीक्षा केंद्र...