बुलंदशहर, जून 19 -- बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव न होने के कारण जिले के ग्राम प्रधानों को ही शासन के आदेश पर प्रशासक बनाया गया है। मगर जिले की 13 ग्राम पंचायतों में प्रधान न होने के कारण रिक्त पदों पर एडीओ पंचायतों को प्रशासक बनाया है। उक्त ग्राम पंचायतों में प्रधानों के पद काफी समय से रिक्त थे, इनमें कुछ ग्राम प्रधानों को भ्रष्टाचार के चलते पद से हटा दिया था तो कई जेल में बंद हैं कईयों की मौत हो गई थी। लंबे समय से पंचायतों में ग्राम प्रधान न होने के कारण ग्रामीण विकास के कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे थे, जिसे देखते हुए डीएम कुमार हर्ष ने 13 सभी ग्राम पंचायतों में संबंधित ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को प्रशासक के रूप में तैनात कर दिया है। अब इन गांवों के विकास की पूरी कमान व जिम्मेदारी इन्हीं अफसरों के हाथों में होगी। वहीं, वित्तीय पारदर...