गिरडीह, मार्च 8 -- बगोदर, प्रतिनिधि। भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चले 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्ति रथ जिले के गांवों एवं कस्बों में भ्रमण किया। इस दौरान बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा के समापन के अवसर पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बनवासी विकास आश्रम के निदेशक सुरेश कुमार शक्ति ने कहा कि अभियान के प्रयासों को मिली प्रतिक्रिया से हम आश्वस्त हैं कि बाल विवाह मुक्त गिरिडीह और बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के बेहद करीब हैं। बनवासी विकास आश्रम बाल अधिकारों की सुरक्षा ‌व संरक्षण के‌ लिए जमीन पर काम कर रहे 250 से भी ज्यादा नागरिक व देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है। बताया कि 30 दिनों में बाल विवाह मुक्ति रथ ने जिले में 650 ...