बोकारो, अप्रैल 29 -- जिले के 120 सरकारी हाई स्कूल समेत प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी देखी जा रही है। जिसमें सबसे ज्यादा शिक्षक चास प्रखंड में व सबसे कम विषयवार शिक्षक नावाडीह प्रखंड व गोमिया प्रखंड में स्थित हाई स्कूल समेत प्लस टू हाई स्कूल में बताया जा रहा है। वहीं इस वर्ष जैक बोर्ड की ओर से आयोजित मेट्रिक बोर्डकी परीक्षा में कुल 21 हजार 912 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए है। जिसे कि ये सभी छात्र-छात्राएं इन्हीं 21 सरकारी प्लस टू स्कूलों में विभिन्न विषय में नामांकन कराएंगे। लेकिन विषयवार शिक्षकों की कमी के कारण इनके पठन पाठन पर भी असर पडेगा। जबकि जिले में पूर्व में 96 सरकारी हाई स्कूल व प्लस टू स्कूल होने के बाद गत वर्ष ही कुल 13 सरकारी स्कूल को विभाग की ओर से अपग्रेड कर हाई स्कूल में परिणत किया गया। इसके अतिरिक्त जिले में 9 ...