जिले के 12 गांवों में विकास को मिलेगी नई दिशा
चंदौली, मार्च 25 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम आईआरडीपी के तहत विकासखंड के 12 गांवों को चयनित किया गया है। इन गांवों में एचडीएफसी बैंक ने सीएसआर के तहत अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से चयनित गांवों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।शुभारंभ डीएम चंद्रमोहन गर्ग और सीडीओ आर जगत साईं ने किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सोलर आधारित जल उठान, पंपों से सिंचाई सुविधा का विस्तार, सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना, किसान फील्ड स्कूल के माध्यम से आधुनिक कृषि प्रशिक्षण, ग्राम विकास समितियों का सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। कहा कि रोजगार से जुड़ने वाली साड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जाएगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास कार्यक्रमों पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.