महाराजगंज, जून 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में आगामी 14 जून को जिले के 12 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला), राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा की तैयारियां की गईं। यह भी पढ़ें- जिले के सात केन्द्रों में होगी जीआईसी प्रवक्ता भर्ती की परीक्षापरीक्षा के निर्देश डीएम ने परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। डीएम ने परीक्षा में लगाए गए सभी केंद्र सहायक, केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने उत्तरदायित्व को समझ कर परीक्षा को बेहतर तरीके से कराएं। कहा कि बहुत ही सावधानीपूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, छोटी सी गलत...