जिले के 12 केंद्रों पर शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा
बस्ती, मई 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। बुंदेलखंड विवि झांसी की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 की परीक्षा रविवार को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। इस परीक्षा में 4550 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा का प्रथम सत्र पूर्वान्ह सत्र 09:00 बजे से शुरू हुई। द्वितीय सत्र की परीक्षा 02:00 बजे से होगी। प्रशासन ने समय से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को पहुंचा दिया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र प्रतिनिधि, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहले सघन जांच बाद प्रवेश दिया गया। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर रोक रही। यह भी पढ़ें- जिले के 30 विद्यालयों पर आज होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, तैयारी पूरी यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.