लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- लखीमपुर। आपदा पीड़ित, कुष्ठ रोगियों, निराश्रित महिलाओं आदि को मुख्यमंत्री आवास दिया जाता है। ब्लाकों से आई डिमांड के अनुसार जिले के 1131 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हो गए हैं। डीएम से स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही लाभार्थियों के खाते में आवास की पहली किस्त भेजी जाएगी। शासन ने जिले में 3700 आवास देने का लक्ष्य दिया है। बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि एक बार फिर से सत्यापन कर लें अगर कोई पात्र है तो उसका आवेदन आवास के लिए कराएं। परियोजना निदेशक सतीश पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन 3700 आवासों का लक्ष्य दिया गया है। इसमें अब तक 1131 पात्र लाभार्थियों का सत्यापन पूरा होने के बाद आवास स्वीकृत हो चुके हैं। जिन लाभाथ्र्ज्ञियों के आवास स्वीकृत हुए हैं उनमें 471 आपदा पी...