पटना, जून 19 -- पटना जिले के 113 निजी स्कूलों पर यू-डायस कोड बंद होने का संकट मंडरा रहा है। जिला शिक्षा कार्यालय ने इन स्कूलों को चेतावनी जारी की है। दरअसल इन स्कूलों ने मान्यता की अवधि समाप्त होने के बाद भी नवीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने इन विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे ई-संबंधन पोर्टल पर मान्यता नवीकरण के लिए आवेदन करें। स्कूलों को आवश्यक कागजात के साथ अपलोड करने को कहा गया है। डीईओ ने स्पष्ट किया है कि यदि इन विद्यालयों ने आवेदन नहीं किया, तो आगे की कार्यवाही में इन विद्यालयों का यू-डायस कोड बंद कर दिया जाएगा और विद्यालयों का संचालन भी बंद हो सकता है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन स्वयं जिम्मेवार होगा। जिला शिक्षा कार्यालय ने ऐसे भी स्कूलों को चिह्नित किया है जिन्होंने आरटीई के तहत मान्यता प...