भदोही, मई 5 -- भदोही, संवाददाता। 33 केवी सिविल लाइन भदोही के फीडरों में पोल एवं कंडक्टरिंग तार को बदलने का काम मंगलवार को किया गया। इस दौरान 11 फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह छह से लेकर 10 बजे तक बंद रही। हालांकि मौसम सुहावना होने के कारण लोगों को ज्यादा दिक्कतें नहीं हुईं। बता दें कि गर्मी एवं मानसून में अच्छी बिजली आपूर्ति को विभाग की ओर से उक्त कवायद शुरू की गई। अधीक्षण अभियंता राधेश्याम ने बताया कि पांच से लेकर सात मई तक सुबह छह बजे से लेकर 10 बजे दिन तक 33 केवी सिविल लाइन भदोही पर बीपी 2024-25 के तहत पोल एवं कंडक्टरिंग का कार्य कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- काकोरी के 15 गांवों में छह घंटे बिजली ठप ऐसे में मंगलवार को पहले दिन सब स्टेशन 33/11 केवी उपकेंद्र भदोही तथा 33/11 केवी उपकेंद्र फत्तुपुर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। फीडर-33 केवी सि...