चंदौली, मार्च 14 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा 11 केंद्रों पर शनिवार की सुबह 10 बजे से शुरू है। पहली पारी 3600 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद केद्रों पर प्रवेश दिया गया। पारदर्शी परीक्षा के लिए सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं डीएम और एसपी भी परीक्षा पर नजर बनाए हुए हैं। दरोगा के पदों पर लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में होगी। इसके लिए पं. कमलापति त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के अलावा अशोक इंटर कॉलेज बबुरी, राजकीय महिला महाविद्यालय सैयदराजा, नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा, सकलडीहा इंटर कॉलेज और पीजी कॉलेज और लालबहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज नियामताबाद और नगर पालिका इंटर कॉलेज में अ...