कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि समग्र शिक्षा योजना के तहत कटिहार जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को आधारभूत सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए अनुदान सीमा निर्धारित की गई है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के 104 विद्यालयों को वर्ष 2025-26 के लिए कंपोजिट स्कूल अनुदान मद में कुल 59 लाख 30 हजार रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी गई है। यह राशि विद्यालय शिक्षा प्रबंधन समिति तथा विद्यालय विकास प्रबंधन समिति के माध्यम से खर्च की जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि पूरे बिहार के 34 जिलों के 2723 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए कुल 15 करोड़ 14 लाख 35 हजार रुपये की निकासी सीमा तय की गई है। इस राशि को विद्यालय स्तर पर विभ...