मधुबनी, जुलाई 1 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के सभी 1023 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित प्रथम त्रैमासिक परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन कक्षा 9वीं, 10वीं तथा इंटर के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में सुबह से ही चहल-पहल रही और निर्धारित समय पर दोनों पालियों में परीक्षा का संचालन किया गया। साढ़े नौ बजे से निर्धारित समय के अनुसार सभी विद्यालयों में परीक्षा शुरू हो गयी। शहर में वाटसन प्लस टू उवि, शिवगंगा बालिका प्लस टू उवि, सूड़ी प्लस टू उवि, उमवि सलहा सहित सभी उच्च विद्यालय व प्लस टू उवि में परीक्षा शुरू हुई। बोर्ड की निगरानी में हो रही है परीक्षा यह भी पढ़ें- Buxar News: जिले में कदाचारमुक्त माहौल में प्रथम त्रैमासिक परीक्षा शुरू...