मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 100 से अधिक स्कूलों के बच्चों को अन्य स्कूलों से टैग किया जा रहा है। गुरुवार को डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने सभी प्रखंड के बीईओ को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में तैयारी करने का आदेश दिया।डीईओ ने कहा कि आने वाले बाढ़ में कई विद्यालयों के प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में सभी बीईओ अपने प्रखंड स्थित विद्यालयों की समीक्षा करें। बाढ़ से प्रभावित होने वाले विद्यालय को किसी अन्य निकटतम सुरक्षित विद्यालय से टैग कर शैक्षणिक गतिविधियां संचालित कराई जाएगी। टैग इस तरह करना है कि बच्चे और शिक्षकों की सुरक्षा प्रभावित नहीं हो।स्कूल के कागजात को भी रखेंगे सुरक्षितडीईओ ने कहा कि ऐसे सभी स्कूल अपने स्तर से कागजात समेत अन्य सामग्री को सुरक्षित जगह पर रखवाने की पहल करें। अन्य स्...