मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 10 स्कूलों ने बढ़ा हुआ शुल्क वापस करना स्वीकार कर लिया है। अब भी दर्जनभर से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने फीस बढ़ोतरी तो स्वीकारी है, लेकिन उसे वापस करने को राजी नहीं हैं।

निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर जिले के 20 से अधिक स्कूलों को नोटिस भेजा गया था। फीस बढ़ाने वाले स्कूल इससे भी अधिक हैं। डीईओ के अनुसार यह संख्या 40 से अधिक जा सकती है। जिन स्कूलों को नोटिस भेजा गया था, उनमें 10 ने शिक्षा कार्यालय में आवेदन दिया है कि वे इसे लौटाएंगे।

आयुक्त के आदेश निजी स्कूलों में फीस, किताब, पोशाक आदि में बढ़ोतरी और इसकी मनमानी खरीदारी के विरूद्ध प्रमंडलीय आयुक्त ने कई आदेश निकाले हैं। आयुक्त ने जिलावार स्कूल प्रबंधन, अधिकारियों, अभिभावकों के साथ सुनवाई का ...