चाईबासा, मई 17 -- चाईबासा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिले से 10 सफल स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें से 1 से 5वीं तक दो शिक्षक तथा कक्षा 6 से 8 वीं के लिए आठ सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। देवनाथ कुमार, उर्मिला कुमारी, रकीब आलम बिंदु महतो बृजेश कुमार आशुतोष कुमार झा, देवकी मिंज, कुमारी विनीता सिंह विष्णु कुमार महतो तथा रोशनी कुमारी को नियुक्ति पत्र मिलेगा। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी शिक्षकों की नियुक्ति विद्यालय की जरूरत के आधार पर की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...